Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जोरापोखर में खड़ी बाइक उड़ा ले गए चोर

Jharia: झरिया (Jharia) जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मंगलवार 25 अप्रैल को जोड़ापोखर बस्ती शिव मंदिर में खड़ी गोविंद महतो की मोटरसाइकिल (संख्या जे एच् 10 ऐ जी 2815 ) चोरी गई. भुक्तभोगी ने थाना में मामला दर्ज कराया. सोमवार को डिगवाडीह 12 नम्बर के रहने वाले प्रदीप सिंह की मोटरसाइकिल (संख्या जे एच् 10 डब्लू 7971) जेलगोड़ा स्टेडियम के निकट से चोरी हो गई. मोटरसाइकिल खडी कर वह वाकिंग के लिए स्टेडियम गए थे.भागा 5 नम्बर के संजय पासवान की मोटरसाइकिल जेलगोड़ा स्टेडियम के पास से चोरी हो गई है. स्थानीय लोगों में बाइक चोरी से भय का माहौल है. जोड़ापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव ने कहा है कि जल्द ही मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही