Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ट्रांसफार्मर में लगे कीमती तांबा, पीतल खोलकर ले गये चोर, जलापूर्ति ठप

Advertisement
Advertisement
बीसीसीएल सीवी एरिया 12 के जामदेही की घटना, सुरक्षाकर्मियों पर लग रहे मिलीभगत के आरोप
Maithon : बीसीसीएल सीवी एरिया 12 के जामदेही पंचायत भवन के समीप शुक्रवार 22 सितंबर की रात पेयजलापूर्ति के लिए लगाये गये ट्रांसफार्मर को खोलकर चोरों ने तांबे व पीतल के कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया. जबकि वहां ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. घटना स्थल से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर सीआईएसएफ जवान मौजूद थे. बावजूद इसके चोर अपने मंसूबों में कामयाब रहे.

सवालों के घेरे में सुरक्षाकर्मी व सीआईएसएफ

ट्रांसफॉर्मर बंद हो जाने के कारण दहीबाड़ी, बसंतीमाता, जामदेही, पलसिया, कुम्हारबस्ती सहित कई क्षेत्रों में शनिवार 23 सितंबर से पेयजलापूर्ति ठप हो गयी है. पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों ने बताया कि एक तरफ बारिश के पानी से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ पीने के पानी की किल्लत हो गई है. लोगों ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों व सीआईएसएफ की मिलीभगत से यह घटना घटी है. कहा कि चोरों को ट्रांसफार्मर खोलकर अंदर के कीमती सामानों को निकालने में कम से कम तीन-चार घंटे लगे होगें. इस बीच ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों व सीआईएसएफ जवानों को भनक नही लगना कई सवाल खड़े होता है. पूरे मामले पर परियोजना पदाधिकारी प्रशांत बनर्जी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात बीसीसीएल के सुरक्षाकर्मियों पर तत्काल कारवाई की जाएगी. सीआईएसएफ के अधिकारियों से भी जबाब तलब किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-hundreds-of-villagers-left-jmm-and-joined-mas/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सैकडों ग्रामीणों ने झामुमो को छोड़ थामा मासस का दामन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही