Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ट्रांसफॉर्मर से तांबा तार निकाल ले गए चोर, कॉलोनी की बिजली गुल

Nirsa :  निरसा (Nirsa)">https://lagatar.in/dhanbad-tempo-overturned-at-putki-ambedkar-chowk-woman-injured/">(Nirsa)

थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में चोरों के आतंक से कॉलोनीवासी दहशत में हैं. चोरों के गिरोह ने 17 मई की रात कॉलोनी में लगे ट्रांसफॉर्मर को क्षति कर दिया और उसमें लगे तांबे के तार को निकाल ले गए. ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बंद हो गई. लोग रातभर अंधेरे में रहे. बिजली नहीं रहने से पानी सप्लाई भी बंद रही. भीषण गर्मी में कॉलोनीवासी बिजली-पानी को लेकर परेशान रहे. कॉलोनीवासियों ने गुरुवार को सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन निरसा थाने में देकर चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कर्रवाई की मांग की. आवेदन में कहा है कि इंदिरानगर मे चोरों का आतंक काफी  बढ़ गया है. वे अक्सर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इससे कॉलोनीवासी काफी डरे हुए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-workers-clashed-in-congress-district-working-committee-meeting-use-of-abusive-words/">धनबाद

: कांग्रेस जिला कार्यसमिति की बैठक में भिड़े दो कार्यकर्ता, अपशब्दों का प्रयोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही