Search

 
 
 

धनबाद : बिजली घर के कर्मियों को बंधक बना 5 लाख के पार्ट्स व क्वाइल ले गए चोर

 
Jharia : बीसीसीएल बस्तकोला एरिया की दोबारी कोलियरी में सहाना पहाड़ी स्थित बिजली घर में रविवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. चोरों ने बिजली घर के कर्मियों को बंधक बनाकर करीब पांच लाख रुपए के केबल, क्वाइल, आर्मेचर आदि लेकर भाग निकले. केबल की चोरी से सहना पहाड़ी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई. इसके चलते 300 घरों में सोमवार को पानी की सप्लाई ठप रही. घटना के वक्त बिजली घर में ड्यूटी पर तैनात इलेक्ट्रिशन बबलू पासवान व हेलपर जीतेंद्र निषाद ने बताया कि रात करीब एक बजे 20 से 25 की संख्या में चोरों ने बिजली घर की चहारदीवारी मे सेंधमारी कर सब स्टेशन में धावा बोल दिया और उन दोनों को मारपीट करते हुए बंधक बना लिया. उनका मोबाइल भी छीन लिया. इसके बाद मेनस्विच को काटकर ट्रांसफार्मर से 200 लीटर तेल जमीन पर गिरा दिया और एक एक कर पार्ट-पुर्जे कॉपर क्वाइल लेकर चलते बने. घटना के संबंध में दोबारी कोलियरी के प्रबंधक ने बताया कि कर्मियों द्वारा चोरी की घटना की जानकारी मिली है. इसकी जांच की जा रही है.इसके बाद थाना मे लिखित शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ सीआईएसएफ के कंट्रोल रूम में भी लिखित शिकायत की जायेगी. यह भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/state-government-committed-to-the-development-of-dalits/">आदिवासी

व दलित के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धः मंत्री चमरा लिंडा
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही