Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में शहरपुरा की दो दुकान से हजारों की संपत्ति ले गए चोर

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर थाना क्षेत्र के सहरपुरा स्थित दो दुकानों को मंगलवार 5 जुलाई की रात चोरों ने निशाना बनाया. पुरानी सब्जी मंडी गेट के समीप एक किराने की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने गल्ले में रखे 6 हजार नगद सहित लगभग 20 हजार रुपये का सामान चुरा लिया. कुछ ही दूरी पर एक मीट दुकान का ताला तोड़ कर गुल्लक से 1200 सौ रुपये, रेजकी सहित लगभग 2 हजार रुपये का मुर्गा चुरा कर ले गए. सूचना मिलने पर बलियापुर थाना के एएसआई अयोध्या सिंह सदल बल पहुंचे और छानबीन में जुट गए. वार्ड नंबर 55 निवासी किराना दुकान संचालक श्रीनिवास यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह निकट के दुकानदार ने दूरभाष पर दुकान का दरवाजा टूटे होने की जानकारी दी. आनन-फानन वह दुकान पहुंचे. अंदर जाने पर पता चला कि पैसे सहित कीमती सामान की चोरी हो चुकी है. इधर जयहिंद मोड़ निवासी मीट दुकानदार अब्दुल लतीफ कुरेशी ने बताया कि दुकान से मुर्गा और पैसों की चोरी हुई है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/time-line-will-be-made-to-improve-the-system-many-guidelines-given-in-the-meeting/">धनबाद

की बिजली आपूर्ति मुख्यतः डीवीसी पर निर्भर : जीएम [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही