Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बंद आवास की चहारदीवारी लांघ कर दो लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर भूली क्वार्टर के एक बंद आवास में चोर चहारदीवारी लांघ कर अंदर घुसे व लाखों की संपत्ति लेकर चंपत हो गए. सोमवार 15 मई की सुबह पीड़ित रमेश चंद्रा ने चोरी की सूचना झरिया पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है. भुक्तभोगी ने बताया कि  रविवार की शाम लगभग 6 बजे पत्नी व बच्चों को लाने के लिए चंदनकियारी अपने गांव गए थे. देर हो जाने के कारण रात में लौट नहीं सके. उसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर की चहारदीवारी फांद कर घर का ताला तोड़ा व लगभग 30 हजार नगद, सात चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पायल, चांदी की चेन, बाला सोने के मंगलसूत्र एक जोड़ी कान का झुमका, 32 इंच एल इडी टीवी चुरा कर चलते बने. चोरी के सामान की कीमत लगभग दो लाख बताई जाती है. उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह घर पहुंचे तो देखा कि सारा समान बिखरा पड़ा था. उन्होंने झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है. आस-पड़ोस के लोगों का कहना था कि आए दिन इधर चोरी होती रहती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही