Gomoh (Dhanbad) : हरिहरपुर थाना क्षेत्र के तुरसाबाद स्थित हरि मंदिर के पास हर घर जल नल योजना के तहत जलमीनार लगी थी. बीती रात चोर जलमीनार का मोटरपंप और पाइप उखाड़कर ले गये. इसकी वजह से ग्रामीणों को पानी की दिक्कत हो गयी है. जलमीनार से लोगों का रोजमर्रा का काम आसानी से हो जा रहा था. लेकिन जब तक जलमीनार में पंप और पाइप नहीं लगता है, तब तक वहां के लोगों को पानी मिलना मुश्किल है.
धनबाद : नल जल योजना का पंप व पाइप उखाड़ ले गये चोर, ग्रामीण परेशान
Last Updated: Jan 08, 2025 12:00 AM (IST)