Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नये थानेदार को चोरों ने किया खबरदार, ज्वेलर्स के यहां 3 लाख की चोरी

Jharia : झरिया (Jharia) सुदामडीह थाना क्षेत्र के झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पाथरडीह मोहन बाजार स्थित यूको बैंक के समीप गुरुकृपा ज्वेलर्स में सोमवार की देर रात चोर लगभग 3 लाख रुपए के सोने व चांदी के आभूषण समेट कर चलते बने.  चोरों ने छत पर सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और गली के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे.  ज्वेलर्स के मालिक विजय वर्मा ने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर चला गया था. सुबह स्थानीय लोगों ने चोरी की जानकारी दी. इसके बाद दुकान आकर सुदामडीह पुलिस को सूचना दी. सूचना देने के लगभग 2 घंटे बाद पुलिस पहुंची. स्थानीय दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश है. लोगों का कहना है कि आए दिन चोरी हो रही है. सुदामडीह पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है. फलस्वरूप अपराधियों का मनोबल ऊंचा हो रहा है. घटनास्थल पर सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस जल्द चोरों को धर दबोच लेगी.

  सुदामडीह से चोरों का है गहरा नाता

बता दें कि सुदामडीह व आसपास के क्षेत्रों से चोरों का गहरा नाता है. अभी हाल ही 27 दिसंबर 2022 की रात सुदामडीह के मोहन बाजार दुर्गा मंदिर के समीप रेल कर्मी विश्वेश्वर सोरेन के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने सत्तर हजार के आभूषण समेत नगदी उड़ा लिए थे. छठ पर्व पर भी चोरों ने सुदामडीह में खूब आतंक मचाया था. चोरों ने1 नवंबर 2022 को रिवर साइड बीसीसीएल टाइप टू क्वार्ट व माइंस कॉलोनी के पांच आवास से नगदी,  जेवरात समेत बाइस लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया था. पांच घरों में चोरी के खुलासे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सुदामडीह पुलिस स्टेशन का घेराव व हंगामा भी किया था. नतीजतन एक आध ग्रिफ्तारी हुई और मामला थम गया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-some-relief-from-the-cold-during-the-day-due-to-sunshine-the-night-is-painful-clouds-will-cover-from-14/">धनबाद

: धूप से दिन में ठंड से थोड़ी राहत, रात तकलीफदेह, 14 से छाएंगे बादल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही