Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोलियरी में गैस कटर से लोहा काट रहे थे चोर, पुलिस को देख भागे

Advertisement
Advertisement

ईसीएल की कुमारधुबी कोलियरी पंप हाउस की घटना

Maithon : ईसीएल मुगमा एरिया की कुमारधुबी कोलियरी में गुरुवार 12 अक्टूबर को चिरकुंडा पुलिस की तत्परता से लोहा चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके. चोरों को गैस सिलेंडर व काटे गए लोहा को छोड़कर भागना पड़ा. चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि रेलवे फाटक के पास कुमारधुबी कोलियरी के बंद पड़े पंप हाउस में कुछ लोग गैस कटर से लोहा काट रहे हैं. सूचना मिलते ही बताए स्थान पर पुलिस गश्ती दल को भेजा गया. पुलिस के पहुंचते ही लोहा चोर भाग खड़े हुए. पुलिस ने पंप हाउस से सटी झाड़ियों में चोरों द्वारा छिपाकर रखे गए एक गैस सिलेंडर व गैस कटर से काटे गए लोहा का टुकड़ा बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि इस घटना में पागों नामक महिला के गिरोह का नाम सामने आया है. पागों कम उम्र के बच्चों का एक गिरोह बनाकर कोलियरियों के बंद पड़े संयंत्रों से लोहा चोरी की घटनाओं का अंजाम दे रही है. थानेदार ने दावा किया कि सरगना पागों सहित उसका पूरा गिरोह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-market-eyes-fixed-on-bonus-in-durga-puja/">धनबाद

: दुर्गा पूजा में बोनस पर टिकी बाजार की नजर 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही