Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 22 की जगह 27 फरवरी को तीसरा ट्रैफिक ब्लॉक

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : हावड़ा - नई दिल्ली रेल मार्ग के धनबाद - गोमो रेलखंड पर गोशाला पुल के नीचे अंडरपास निर्माण को लेकर 27 फरवरी को 9 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. 22 फरवरी को तीसरे और अंतिम चरण का ट्रैफिक ब्लॉक लेने की घोषणा हुई थी, इसमें फेरबदल किया गया है. अंतिम ट्रैफिक ब्लॉक 27 फरवरी को लिया जाएगा. इस वजह से 27 फरवरी को छह पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी. लंबी दूरी की ट्रेनों को धनबाद - चंद्रपुरा रेल मार्ग से चलाया जाएगा. 27 फरवरी को रद्द की गई ट्रेनें 03545/03546 आसनसोल-गया-आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल 03553/03554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल 03503/03504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर स्पेशल लेट से आएगी : 27 फरवरी को 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 40 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी. 27 फरवरी को 12381 हावड़ा - नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस धनबाद तक निर्धारित मार्ग से आएगी. यहां से कतरास और चंद्रपुरा होकर गोमो लौटेगी और आगे नियमित मार्ग से चलेगी. 25 फरवरी को जम्मू-तवी से चलने वाली 13152 जम्मू-तवी कोलकाता एक्सप्रेस गोमो तक नियमित रूट से आएगी. गोमो से चंद्रपुरा और चंद्रपुरा से कतरास होकर धनबाद आएगी. धनबाद से कोलकाता तक निर्धारित रूट से चलेगी. 26 फरवरी को चलने वाली 12354 लालकुआं - हावड़ा एक्सप्रेस गोमो तक अपने नियमित रूट से आएगी. गोमो से चंद्रपुरा और चंद्रपुरा से कतरास होकर धनबाद आएगी. धनबाद से हावड़ा तक निर्धारित रूट पर  चलेगी.   यह भी पढ़ें : बूथ">https://lagatar.in/avinash-pandeys-emphasis-on-the-strength-of-congress-till-the-booth-surejwala-said-23-crores-became-poor-in-7-years-lagatar/">बूथ

तक कांग्रेस की मजबूती पर अविनाश पांडेय का जोर, सुरेजवाला बोले- 7 साल में 23 करोड़ हुए गरीब [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही