Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: इस माह भी 1 लाख 22 हजार लाभुकों को नहीं मिला राशन

Dhanbad: राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करनेवाले परिवारों के लिए चलाई जा रही ग्रीन राशन कार्ड योजना पेचीदगी बढ़ती ही जा रही है. पिछले 10 माह के लंबे इंतजार के बाद इस माह जिले के 1 लाख 22 हजार लाभुकों को अनाज मिलने की उम्मीद जगी थी. परंतु उस उम्मीद पर पानी फिर गया है. अभी तक जिले में अनाज वितरण का काम शुरू नहीं हुआ है. अनाज नहीं मिलने से लाभुकों के बीच निराशा छाई हुई है. राज्य सरकार ने समय पर जिले में राशन भी उपलब्ध करा दिया. परंतु सरकारी राशन की दुकानों में अनाज नहीं मिल रहा है. दुकानदारों का कहना है की पॉश लाभुक का कार्ड नंबर डालने पर उसका कोई डिटेल ही नहीं आ रहा है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वजन मशीन से भी पॉश मशीन को कनेक्ट करना है. यह काम जब तक पूरा नहीं होगा   राशन का वितरण शुरू नहीं कर सकते है. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी पीडीएस दुकानों में राशन उपलब्ध करा दिया गया है. लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से अनाज का वितरण शुरू नहीं हो पाया है. उसे ठीक होने में 5, 6 दिन लगेंगे. इसके बाद अनाज का वितरण शुरू हो जाएगा. इस बार लाभुकों को 5 किलो के पैकेट में पहले से काफी अच्छी क्वालिटी के चावल मिलेगा. ज्ञात हो कि ग्रीन कार्ड लाभुकों को राशन राज्य सरकार देती है. प्रत्येक व्यक्ति को सिर्फ 5 किलो चावल दिया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही