Search

 
 
 

धनबाद:  इस वर्ष रक्षा बंधन 11 अगस्त को रात्रि में और 12 को दिन भर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  इस वर्ष रक्षाबंधन का योग दो तिथियों में है. गुरुवार 11 अगस्त तथा 12 अगस्त को भाई बहन का त्योहार रक्षा बंधन मनाया जाएगा. यह त्योहार सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस दिन बहन भाई को शुभ मुहूर्त में राखी बांधती है. इस साल सावन मास की पूर्णिमा 11 अगस्त गुरुवार की दिन 9.35 के बाद पड़ रही है. 12 अगस्त को उदीयमान पूर्णिमा है. इस दिन दिन भर राखी बांधी जाएगी. पंडितों का कहना है कि शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.

   12 अगस्त को उदीयमान पूर्णिमा

पंडित सुधीर कुमार ने बताया कि शुभ संवत 2079 वर्ष 2022 का रक्षाबंधन इस बार भद्रा की उपस्थिति के कारण 11 अगस्त  को रात 8.25 के बाद मनाया जाएगा. दूसरे दिन 12 अगस्त को पूर्णिमा प्रातःकाल 7.16 बजे तक मान्य है. रक्षाबंधन का पर्व उदयातिथि से दिनभर मनाया जाएगा. गुरुवार 11 तारीख को 9.35 बजे दिन में पूर्णिमा प्रवेश कर रही है. उसी समय से भद्रा का भी प्रवेश है.  इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है, और भाई की लंबी उम्र की कामना करती है. भाई भी बहन की रक्षा का वादा करता है.

  बाजारों में बिक रही राखियां

धनबाद के हीरापुर, पुराना बाजार में राखियों का स्टॉल लगा हुआ है. अभी से ही बहनें भाई के लिए तरह तरह की राखियों की खरीदारी कर रही हैं. 10 रुपये से लेकर 525 रुपये तक की राखी स्टॉल पर उपलब्ध है. कई महिलाएं अभी से राखी खरीद कर कुरियर से भेज रही हैं. किसी में भाई लिखा हुआ है, किसी राखी में मेरे भईया लिखा हुआ है, किसी राखी में गणेश जी है, तो किसी में रुद्राक्ष की माला है.

 सबसे ज्यादा एड़ी स्टोन राखी की डिमांड

लुमबा राखी तथा कपल राखी की काफी डिमांड है. कपल मतलब नव वर वधू को यह राखी बांधी जाती है. विजय कुमार साव ने बताया कि राखियों में एड़ी स्टोन का 80 तथा जड़ी राखी का 20 मॉडल उपलब्ध है. सबसे ज्यादा एड़ी स्टोन राखी का डिमांड है. सावन महीने से ही इसका बाजार शुरू हो जाता है. पिछले साल की तुलना में इस बार राखियों के बाजार में बढ़ोतरी हुई है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-defaming-sonia-allegation-of-district-congress/">धनबाद

: सोनिया को बदनाम कर रही सरकार, जिला कांग्रेस का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही