Search

 
 
 

धनबाद : बकरीद पर उपद्रव करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : एसडीपीओ

 
झरिया में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील Jharia/maithon : बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार 27 जून को झरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक् हुई. अध्यक्षता सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार एवं झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने की. मंच संचालन भगत सिंह ने किया. बैठक में पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई. सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रतिबंधित पशु की बलि ने दें. कुर्बानी बंद स्थान पर की जाए एवं उसका मलबा, खून गड्ढा खोदकर डाल दें. वितरण करने के लिए प्राइवेट वाहनों का इस्तेमाल करें. किसी भी तरह का परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें. हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. किसी भी तरह का उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि अफवाह पर ध्यान न दें. शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. किसी प्रकार की परेशानी होने पर प्रशासन को अविलंब सूचित करें. सोशल मीडिया के द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. झरिया अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की अफवाह अगर कोई फैलाता है तो फौरन झरिया पुलिस को सूचित करें. ऐसे लोगों पर फ़ौरन कार्रवाई की जाएगी. बैठक में भगत सिंह, फैज अहमद रिजवी, मुख्तार खान, परमेश्वर स्वर्णकार, धीरन महतो, प्रेमबचन दास, राजीव पांडेय, दिलीप आडवाणी, मन्नुवर अंसारी, मुनिलाल राम, सत्यनारायण भुजगडिया, सुमन अग्रवाल, अरिंदम बनर्जी आदि मौजूद थे.

झरिया में ईद-उल-अजहा की नमाज का कार्यक्रम

आमलपाड़ा स्थित जामा मस्जिद में सुबह 6:45, नूरी मस्जिद ऊपरकुल्ही में 7:00, ऊपरकुल्ही ईदगाह में 7:15, बालू बंकर ईदगाह में 7:30, रजा मस्जिद नीचेकुल्ही में 7:10, लोहया बाग शाहनगर में 6:50, खानका गुलशन हमीदनगर में 6:55, बनियाहीर ग्राउंड में 8:00 और हिमापतुल इस्लाम नीचेकुल्ही में 7:00 बजे.

चिरकुंडा : अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति से मनाएं पर्व - बीडीओ

[caption id="attachment_681645" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/maithon-bakrid1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> चिरकुंडा थाना में शांति समिति की बैठक में उपस्थित बीडीओ, इंस्पेक्टर, डब्ल्यू बाउरी व अन्य.[/caption] बकरीद पर्व को लेकर 27 जून मंगलवार की शाम चिरकुंडा थाना में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील सिंह ने की.  मौके पर एग्यारकुंड बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, चिनप के निवर्तमान अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिह मौजूद थे. मंच संचालन माणिक लाल गोराई ने किया. बैठक में सदस्यों ने कहा कि पर्व पर नियमित पानी-बिजली की आपूर्ति और सफाई व्यवस्था होनी चाहिए. ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, खराब स्ट्रीट लाईट को दुरुस्त करने, शराब पर पाबंदी लगाने, पुलिस गश्ती बढ़ाने आदि की बात समिति सदस्यों ने कही. मौके पर बीडीओ श्री कर्मकार ने कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी. साफ-सफाई को लेकर   निर्देश दिया गया है. अधिकारियों से संपर्क कर बिजली आपूर्ति निर्बाध रखा जाएगा. श्री कर्मकार ने अपील की अफवाहों पर ध्यान न दें और पर्व शांति से मनाएं. मौके पर मुख्तार अंसारी, सुनीता सिह, प्रदीप अग्रवाल, कमाल खान, दीनानाथ रविदास, वरुण दे, पवन शर्मा, फिरोज अंसारी, नान्टू गोस्वामी, मोइज खान, बिट्टू मिश्रा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drinking-water-crisis-in-shivlibari-tank-water-being-sent-to-other-areas/">धनबाद

: शिवलीबाड़ी में पेयजल संकट, टंकी का पानी दूसरे इलाकों में भेजा जा रहा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही