Search

 
 
 

धनबाद : फर्जी तरीके से लाल कार्ड बनवाने वालों की खैर नहीं, 15 के बाद होगी कार्रवाई

 

12 प्रतिशत ब्याज के साथ अनाज की कीमत वसूलेगा विभाग

Dhanbad : धनबाद जिले में फर्जी तरीके से लाल राशन कार्ड बनवाने और प्रतिमाह राशन नहीं उठाने वाले लोगों के खिलाफ 15 जनवरी के बाद जिला आपूर्ति विभाग करवाई शुरू करेगा. फर्जीवाड़ा करने वालों से अनाज की कीमत के साथ 12 प्रतिशत ब्याज की राशि भी वसूली जाएगी. एक साल तक राशन नहीं उठाने वाले लोगों का कार्ड रद्द किया जाएगा. जिला आपूर्ति पदाधिकारी पीके शुक्ला ने बताया कि अभी मृत लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाने का काम चल रहा है. ऐसे 1500 लोगों का नाम हटाया गया है. फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनाने वालों को 15 जनवरी तक अपना राशन कार्ड सरेंडर करने का समय दिया गया है. जिले के सभी प्रखंडों में कार्डधारियों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मार्केटिंग ऑफिसर को काम में लगाया गया है, ताकि पता चल सके कि किस कारण से लोग राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं. वास्तिविक स्थिति जानने के बाद ऐसे लोगों की सूची तैयार की जाएगी. उसके बाद आगे की कर्रवाई की जाएगी. ज्ञात हो कि जिले में 56 हजार 394 ऐसे लाल कार्डधारी हैं, जो छह माह से अधिक समय से राशन नहीं ले रहे हैं. 24 हजार लोग एक साल से राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं, जबकि 435 लोग तीन साल और 149 लोग पांच साल से राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम में इनका नाम दर्ज है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई तय है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ssp-gave-year-long-plan-to-police-officers/">धनबाद

: एसएसपी ने थानेदारों को दिया साल भर का प्लान 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही