Search

धनबाद: माता पिता की सेवा करने वाले कभी दुःखी नहीं होते: पलाश सरकार

Nirsa: निरसा (Nirsa) कलियासोल प्रखंड क्षेत्र के कालूबथान बस्ती में तीन दिवसीय 24 प्रहर हरि कीर्तन का समापन कुंज मिलन के साथ गुरुवार की दोपहर हो गया. इस अवसर पर कोलकाता के प्रसिद्ध कीर्तनिया पलाश सरकार एवं निरसा कुंथोल गांव से कीर्तनिया काशीनाथ चंद्रवसी ने अपनी मंडलियों के साथ गौर लीला एवं कृष्णा लीला का वर्णन कर लोगों का मन मोह लिया. कीर्तन गायन में पलाश सरकार ने कहा कि माता पिता ही हमारे सर्व श्रेष्ठ पूजनीय भगवान हैं. उनकी सेवा करने वाले कभी दुःखी नहीं होते. कीर्तन का आनंद लेने आस पास गांवों के लोग भारी संख्या में जुटे. कीर्तन रविवार को शुरू हुआ, जिसका गुरुवार को कुंज मिलन के साथ समापन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कालूबथान बस्ती के ग्राम सोलहआना का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp