Search

 
 
 

धनबाद : सहारा ने जिनके पैसे नहीं लौटाए, वे राष्ट्रपति को भेजेंगे पत्र

 
Sindri : रोहड़ाबांध स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में 9 अगस्त को ऑल इंडिया एफसीआई वीएसएस इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सहारा इंडिया में निवेश किए गए पैसों  का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में सभा आयोजित की गई. इसमें वरिष्ठ नागरिक एवं उनके आश्रित शामिल हुए. सभा में सर्वसम्मति से इस मामले को लेकर राष्ट्रपति को अनुरोध पत्र भेजे जाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए सात सदस्यीय समिति गठित की गई. शैलेंद्र द्विवेदी को अध्यक्ष एवं कानूनी सलाहकार दीपक सिन्हा को मनोनीत किया गया है, जबकि आरसी प्रसाद, एसपी साह, सेवा सिंह, पवन ओझा एवं जितेंद्र शर्मा को सदस्य बनाया गया है. सभा में भरत प्रसाद, सुनील कुमार सिन्हा, आनंदी प्रसाद, रवि फिलिप्स, सुरेश प्रसाद सिंह, राजन चंचल, बिट्टू खान, शाहिद हुसैन, मुस्ताक, आशु मंडल, सोनू ठाकुर आदि थे. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/dhanbad-congresss-75-km-long-glory-journey-begins/">कांग्रेस

की 75 किलोमीटर की लंबी गौरव यात्रा शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही