Search

 
 
 

धनबाद : रेल कर्मी के घर से हज़ारों के गहने व नगद लूटे

 
हथियार बंद तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, छानबीन में जुटी पुलिस
Dhanbad : सदर थाना क्षेत्र के पम्पू तालाब के निकट रेल कर्मी के आवास में शनिवार 29 जुलाई की रात हथियार बंद तीन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठा कर चोर की घर की चारदीवारी लांघकर घर में दाखिल हुए. गृहस्वामी चंद्रपाल ने बताया रात में वो ड्यूटी पर थे. तभी उनकी पत्नी प्रियंका ने फोन कर घर में चोरी होने की ख़बर दी. पत्नी प्रियंका ने बताया कि घर में सभई लोग सोए हुए थे, तभी तीन अपराधी काले कपड़े में घर में चारदिवारी लांघ कर घुस गए. हथियार के दम पर घर में रखे 20 से 25 हजार के गहने और 4 हज़ार रूपये नगद लेकर चंपत हो गये. घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. यह">https://lagatar.in/dhanbad-free-artificial-organ-transplant-camp-on-5th-and-6th-august-in-jharia/">यह

भी पढ़ें : धनबाद  : झरिया में 5 व 6 अगस्त को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही