Topchanchi : चारों ओर से पहाड़ों से घिरी तोपचांची झील का हर कोना नए साल पर एक जनवरी को गुलजार रहा. धनबाद, गिरिडीह के अलावा पश्चिम बंगाल से हजारों सैलानी परिवार के साथ झील पहुंचे और नए साल की खुशियां मनाईं. पिकनिक में नाच-गान के साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. लीची बागान, पवेलियन व झील के किनारों पर जगह-जगह बैठकर लागों ने पिकनिक का आनंद लिया. कहीं फिल्मी गानों पर नृत्य चल रहा था, तो कहीं लजीज व्यंजनों का दौर. आपस में मिलकर सभी ने नए साल की खुशियां मनाईं. सैलानियों की भारी भीड़ व रोड किनारे खड़े वाहनों के कारण मुख्य रास्ते पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. लोगों ने आपसी समझ से इसे खुद हटाया.
: विधायक मथुरा महतो ने बिरहोरों संग मनाया नववर्ष [wpse_comments_template]
झील का ब्रिज बना सेल्फी प्वाइंट
झील पर बना ब्रिज पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट बना रहा. पिकनिक मनाने आए लोगों में ब्रिज पर झील और पहाड़ों के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही. लोगों ने अपने कैमरे में झील व पहाड़ों की खूबसूरती को कैद किया.सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
झील पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे. झील किनारे और मुख्य रास्ते पर जवान तैनात थे. किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए तोपचांची पुलिस की टीम लगातार गश्त लगाते देखी गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-mathura-mahato-celebrated-new-year-with-birhors/">धनबाद: विधायक मथुरा महतो ने बिरहोरों संग मनाया नववर्ष [wpse_comments_template]