धनबाद : बाघमारा में बंद आवास का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
Katras : बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा नेताजी सुभाष विद्या मंदिर के पीछे किराये के मकान में रहने वाले हेमंत कुमार घोष के बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने हज़ारों रुपए की संपत्ति चुरा ली. हेमंत घोष ने बाघमारा थाना में इसकी लिखित शिकायत की है. थाने में दिए आवेदन में कहा है कि वह परिवार के साथ जरूरी काम से अपने पुत्र के पास खड़गपुर गए हुए थे. इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने उनके घर में चोरी कर ली. चोर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण व अन्य कीमती सामान ले गए हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment