Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी में होटल व पास खड़े ट्रिपलर ट्रेलर से हजारों की चोरी

Sindri: सिंदरी (Sindri) सिंदरी थाना क्षेत्र में एसीसी सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य द्वार के समीप डब्ल्यू सिंह होटल से खाने के सामान सहित लगभग पांच हजार रुपये व उसके पास खड़े ट्रिपलर ट्रेलर से लगभग आठ हजार रुपये की दो बैटरी चोरी का मामला मंगलवार 31 जनवरी की सुबह प्रकाश में आया है. चोरों ने होटल पर लगे एस्बेस्टस शीट तोड़कर नगद सहित कई सामान रुपये चुरा लिये, जबकि ट्रिपलर ट्रेलर के बैटरी बॉक्स को काटकर ले गए. एफसीआई आवास संख्या एल 141 निवासी होटल संचालक डब्ल्यू सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह होटल खोलने आया तो देखा कि छत पर लगा एस्बेस्टस टूटा हुआ है और सामान.बिखरा पड़ा है. गल्ले से लगभग तीन हजार रुपये नगद, बर्तन व खाने के सामान सहित पांच हजार रुपये की चोरी हुई है. ट्रिपलर ट्रेलर संख्या जे एच 05 बी जी 8856 के चालक व काठमांडू खटाल निवासी जितेंद्र राय ने बताया कि एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में स्लैग खाली कर सोमवार की सुबह ही गाड़ी वहां खड़ी की थी. देर रात एक बजे जमशेदपुर जाने के लिए आया तो देखा कि गाड़ी की दोनों बैटरी गायब है. चालक ने बताया कि ट्रिपलर ट्रेलर का मालिक जमशेदपुर निवासी मुन्ना अग्रवाल है. सूचना मिलने पर सिंदरी पुलिस पहुंची व दोनों घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही