Search

 
 
 

धनबाद: पाथरकुआं पंचायत सचिवालय में हजारों की चोरी, शिकायत दर्ज

 

 मुख्य गेट सहित तीन ताला तोड कर घुसे चोर

Niras : कलियासोल प्रखंड अंतर्गत पाथरकुआं पंचायत सचिवालय का मुख्य गेट सहित तीन ताला तोड कर चोर सिलिंग पंखा व कुर्सी उठा कर ले गए. चोरी की लिखित शिकायत गुरुवार 24 अगस्त को मुखिया ने कालूबाथान पुलिस को दी है. मुखिया हीरामणि टुडू ने अपनी शिकायत मे कहा है कि प्रतिदिन की तरह बुधवार 23 अगस्त की शाम को पंचायत भवन के सभी कमरे का ताला बंद कर घर चले गए थे. गुरुवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक ने सुबह 9 बजे सूचना दी कि पंचायत भवन के मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा है. पंचायत भवन आकर देखा तो ग्राम रोजगार सेवक व पंचायत सचिव के रूम का भी ताला टूटा हुआ था. दो कक्ष में से दो पंखा सहित कुर्सी गायब मिली. इसके पूर्व भी दो बार पंचायत भवन में चोरी हो चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही