Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तोपचांची के लेदाटांड उर्दू मध्य विद्यालय में हजारों की चोरी

Topchachi : तोपचांची (Topchachi)  लेदाटांड उर्दू मध्य विद्यालय में चोरों ने शुक्रवार 24 मार्च की रात हजारों की संपत्ति पर हाथ सा फ किया. चोर पाकशाला की खिड़की तोड़कर घुसे व गैस सिलेंडर, दो गैस चूल्हा सहित कुछ अन्य सामान ले कर चलते बने. चोरों ने क्लास रूम में शिक्षकों के बैठने की कुर्सियां और कई बेंच भी तोड़ दिये. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मो एजाज अहमद जानी ने बताया कि स्कूल के पीछे की चहारदीवारी फांद कर कुछ असामाजिक तत्व और नशेड़ी लोग प्रवेश कर जाते हैं. फिर स्कूल के अंदर बैठकर आराम से नशा करते हैं. स्कूल बंद होने से किसी की निगाह उन तक नहीं जाती है. उन्होंने कहा कि पिछली रात चोरों ने स्कूल में चोरी की व हजारों की संपत्ति का नुकसान कर दिया. क्लास रूम की इलेक्ट्रिक वायरिंग उखाड़ दी,  ब्लैक बोर्ड में गंदी गंदी बातें और गाली लिख दी है. इससे पहले भी इस तरह का प्रयास स्कूल में किया जा चुका है. प्रभारी प्रधानाध्यापक मो दस्तगीर ने तोपचांची थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही है. सूचना पाकर पूर्व मुखिया जुल्फिकार अंसारी, पंसास मो नौशाद, वार्ड सदस्य शाहिद अख्तर, सकीबा खातून, मो रियाज आदि स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही