Search

 
 
 

धनबाद : फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री को धमकी, मामला दर्ज

 
Sindri : फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन [हर्ल सिंदरी] के महामंत्री संतोष चौधरी ने आरोप लगाया है कि जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के पूर्व सिंदरी सचिव लक्की सिंह के लोगों ने 18 अगस्त भतीजा सचिन सिंह के साथ सिंदरी बाजार में धक्का-मुक्की की. इतना ही नहीं, उसी दिन रात के 10 बजे लक्की सिंह और उनके समर्थक हरवे-हथियार के साथ रांगामाटी स्थित आवास पहुंच कर उनके साथ मारपीट की. फायरिंग भी किया. गले से सोने का चेन छीन लिया और प्रत्येक महीना 50 हजार रुपए रंगदारी देने को कहा. रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी भी दी. हो-हल्ला पर वह सभी भाग निकले. भागने के क्रम में उनमें से एक का बाइक -संख्या जेएच 10 बीएस 2743 छूट गया, जिसे थाना के सुपुर्द कर दिया गया है. संतोष चौधरी ने इसकी लिखित शिकायत 19 अगस्त को बलियापुर थाना में की है. लक्की सिंह, अमर सिंह, कन्हाई सिंह, बसंत सिंह, गोविंद सिंह, गुड्डू सिंह, शुभम कुमार सिंह, विमल सिंह, वासु कुमार को नामजद व अन्य 20 से 25 को आरोपी बनाया है. बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि संतोष चौधरी की लिखित शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-bangla-language-upgradation-committee-burns-the-effigy-of-bbmku-vc/">झारखंड

बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने बीबीएमकेयू के वीसी का पुतला फूंका [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही