Maithon : चिरकुंडा नदीधौड़ा निवासी सवीता देवी ने 23 फरवरी को चिरकुंडा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री (13 वर्ष) को फोन कर परेशान करने व अगवा कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है. धमकरी का आरोप चिरकुंडा फकीर मुहल्ला निवासी बिट्टू साह और उसके चार-पांच दोस्तों पर लगाया है. सविता देवी ने शिकायत में कहा कि बिट्टू साह रोज घर के मोबाइल पर फोन कर मेरी बेटी को भगा कर ले जाने की धमकी देता है. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है. 20 फरवरी की रात 11 बजे जब हमलोग घर में सोए हुए थे, तभी बिट्टू साह अपने 4-5 साथियों के साथ घर पर आ धमका और दरवाजे को खटखटाया. दरवाजा खोलने पर देखा कि बिट्टू साह व उसके चार पांच साथियों के हाथ में तलवार व खंजर है. सभी जबरन घर में घुस गये. विरोध करने पर पति संजय रजक पर तलवार से हमला करने की कोशिश की. थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है. इसकी जांच की जा रही है। [wpse_comments_template]
धनबाद : चिरकुंडा में किशोरी को अगवा करने की धमकी, थाने में शिकायत
Leave a Comment