Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) वर्दी फाड़ने और वारंटी को छुड़ाने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सरेंडर कर जेल जाने के चंद दिनों बाद बाघमारा विधायक ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने पति की जान पर खतरा बताकर सनसनी फैला दी है. धनबाद जिले के सर्किट हाउस में 11 जनवरी बुधवार को प्रेस वार्ता में सावित्री देवी ने कहा कि जेल में उनके पति की जान को खतरा है. कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा है. पत्र की प्रति प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, गृह राज्य मंत्री, केंद्रीय सचिव, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और राज्यपाल को भी भेजने की बात कही है.
राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में फंसा रही सरकार
उन्होंने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनी है, उनके पति के विरुद्ध षडयंत्र रचे जा रहे हैं. आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में स्थानीय पुलिस संरक्षण देकर विगत दो वर्षों से उनके पति, कार्यकर्ताओं व सहयोगियों को झूठे मामले में फंसा कर लगातार प्रताड़ित कर रही है. उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि न्यायिक अभिरक्षा में रहते हुए भी उन पर कुछ मामले थोपे जा सकते हैं. वह इस मामले को लेकर जल्द ही प्रधानमंत्री से मिलेंगी. बिना सर्च वारंट घर में घुस रही पुलिस, कर रही अभद्र व्यवहार
सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना सर्च वारंट के ही जबरन उनके घर में प्रवेश कर महिलाओं और पुरुषों के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है. राज्य का पुलिस प्रशासन जिस तरह उनके पूरे परिवार को टॉर्चर कर रहा है, उससे लग रहा है कि उनके पति विधायक नहीं, बल्कि कोई उग्रवादी हैं. [wpse_comments_template]
Leave a Comment