Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तिसरा गोली कांड के गवाह को जान का खतरा, एसएसपी से लगाई गुहार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  तिसरा गोली कांड के गवाह राहुल सिंह ने अपनी जान पर खतरा बता कर एसएसपी को आवेदन देकर  बॉडी गार्ड की मांग की है. ज्ञातव्य है कि विगत 19 जनवरी को तिसरा ओपी के समीप गोली चली थी, जिसमें अविनाश सिंह घायल हो गया था. राहुल सिंह भी साथ में था और गोलीकांड की सूचना पुलिस को सूचना दी थी. अब उसने पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह से जान का खतरा बता कर एसएसपी से बॉड़ी गार्ड मुहैया कराने की गुहार लगाई है. राहुल सिंह गोली कांड का गवाह भी है. उसने एसएसपी को दिये गए आवेदन में पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह पर सीसीए लगाने की मांग की है. आवेदन में लिखा है कि वह तिसरा थाना कांड सं-2/2023 का सूचक है एवं गोली से घायल अविनाश सिंह का प्रत्यक्षदर्शी गवाह है. इस मुकदमा को वापस लेने के लिए अभियुक्त धमकी दे रहा है, जिस कारण जान पर खतरा बना हुआ है. आवेदन में एसएसपी से अनुरोध किया गया है कि पुलिस अंगरक्षक देने की कृपा करें. एवं ऐसे अपराधी पर सीसीए लगाकर आम जनता के बीच शांति कायम करें. पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य पर चल रहे मामलों की भी सूची आवेदन के साथ संलग्न की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही