Search

 
 
 

धनबाद : अवैध कोयला बालू तस्करी में दो ट्रक के साथ  तीन गिरफ्तार

 

बरवाअड्डा व गोविंदपुर थाने में खनन विभाग ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Dhanbad : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के रोक के बावजूद अवैध बालू खनन एवं तस्करी जारी है. अवैध कोयले की तेजी से हो रही ट्रांसपोर्टिंग को लेकर खनन विभाग इन दिनों रेस हो गया है. बीती रात माइनिंग इंस्पेक्टर विनोद बिहारी प्रमाणिक ने कुल 6 ट्रकों को रोक कर जांच पड़ताल की, जिसमें दो ट्रको से अवैध कोयले का परिवहन किया जा रहा था और वैध कागजात नहीं थे. दोनों ट्रकों को जब्त कर स्थानीय थाना के हवाले कर दिया गया. इस मामले में राजगंज और बरवाअड्डा थाने में खनन विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दूसरी कार्रवाई में गोविंदपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे हाईवा को माइनिंग इंस्पेक्टर ने रुकवाया. मगर अंधेरे का लाभ उठाकर चालक और खलासी भाग खड़े हुए. खनन विभाग ने इस संबंध में गोविंदपुर थाने में बालू के अवैध परिवहन एवं माइनिंग चालान नहीं होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. कार्रवाई में कुल 50 टन कोयला और 20 टन बालू जब्त हुए हैं,जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा कोयले एवं बालू के अवैध खनन व तस्करी में शामिल लोगों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. माइनिंग इंस्पेक्टर विनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक कतरास इलाके के अवैध खदान से लोड किया गया था और उसे झारखंड से बाहर कोयला मंडी ले जाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही