Baghmara: बाघमारा (Baghmara) कतरास पुलिस ने गुरुवार 19 जनवरी को बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दो अलग अलग मामलों में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया. तीन आरोपियों को चार जिंदा बम और एक टेस्टिंग बम के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि कोयला चोरी में चार लोगों को लोडेड पिककप वैन और एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया है. सभी गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से अपराधिक इतिहास है कतरास थाना में प्रेसवार्ता कर थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि दो अलग अलग मामलों में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आकाशकिनारी बस्ती में छापेमारी कर दिलीप यादव,जितेंद्र यादव और शुभम यादव को चार जिंदा बम और एक टेस्टिंग बम के साथ पकड़ा गया. उन लोगों का अपना गिरोह है, जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. सभी लोग व्यवसायी वर्ग से रंगदारी मांगने का काम हैं. कुछ दिन पूर्व ही सभी जेल से बाहर आये हैं. पुलिस ने ओरियेंटल आउटसोर्सिंग के समीप कोयला लदे पिककप वैन और एक कार को जब्त किया और विनोद यादव शिव कुमार यादव कल्लू यादव टुनटुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]
धनबाद: कतरास में बम बनाते तीन व कोयला चोरी में चार आरोपी गिरफ्तार
Last Updated: Jan 19, 2023 12:00 AM (IST)