Search

 
 
 

धनबाद : गोविंदपुर के गेस्ट हाउस से पिस्टल व गोली के साथ तीन गिरफ्तार

 

तीनों गिरिडीह के रहने वाले, 1 कई संगीन कांडों में है आरोपी 

Govindpur (Dhanbad) : पुलिस ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खालसा होटल के समीप शांति गेस्ट हाउस में छापेमारी कर तीन अपराधियों को पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मो. इमरान, मो. जमशेद व संजीव कुमार शामिल हैं. तीनों गिरिडीह जिले के रहने वाले हैं. तीनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. गुप्त सूचना पर गोविंदपुर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया. पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी में थी. धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड में है. बाहरी व्यक्तियों के जिले में आने और रुकने पर नजर रखी जा रही है. गोविंदपुर के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार युवकों के बारे में गिरिडीह पुलिस से छानबीन कराई गई, तो पता चला कि इनमें से एक मो. इमरान शातिर अपराधी है. वह डकैती समेत कई संगीन मुकदमों में आरोपी है. पुलिस तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही