Search

 
 
 

धनबाद: मटकुरिया में युवक को मारी तीन गोली, गंभीर अवस्था में दुर्गापुर रेफर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनतेरस की अहले सुबह शनिवार 22 अक्टूबर को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया मुक्तिधाम के समीप धर्मेंद्र यादव नामक युवक को गोली मारी गई है. गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने आनन फानन में पुलिस की मदद से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया. फायरिंग का कारण संपत्ति के लिए पारिवारिक विवाद बताया गया है.

  दूध का कारोबार करता है धर्मेंद्र यादव

गोली से घायल धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वह बैंक मोड़ थाना अंतर्गत विकास नगर का रहनेवाला है. वह बाइक से जा रहे थे, तभी मटकुरिया मुक्तिधाम के समीप पहले से घात लगाये अरविन्द, मनीष और प्रवीण ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए गोली मार दी. उन्हें तीन गोली लगी. उनके गांव की शारदा देवी भी तीनों आरोपियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद थी. धर्मेंद्र यादव का विकास नगर में दूध का कारोबार है.

    सभी लोग आरा बिहार के रहने वाले

परिजनों का कहना है कि जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है. इसी विवाद में गोली मारी गई है. बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने भी कहा कि वे लोग आरा बिहार के रहने वाले हैं और जमीन के  विवाद में  गोली  मारी गई है. घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर किया गया है. अपराधियों की पहचान कर धर पकड़ की कार्रवाई की जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-demand-for-old-silver-coins-on-dhanteras-price-too-arbitrary/">धनबाद

: धनतेरस पर पुराने चांदी के सिक्कों की मांग, कीमत भी मनमानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही