Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:बार एसोसिएशन अध्यक्ष के लिए तीन तो महासचिव के लिए छह प्रत्याशी

Dhanbad :  धनबाद बार एसोसिएशन  चुनाव के लिए  कुल 89 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे, जिनकी किस्मत का फैसला 8 जून को अधिवक्ता मतदाता करेंगे. बुधवार 24 मई को चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी. दो दिनों की स्कूटनी के बाद किसी भी उम्मीदवार का नामांकन रद्द नहीं हुआ न ही किसी ने नामांकन वापस लिया. यह जानकारी देते हुए चुनाव समिति के सदस्य देवी शरण सिन्हा एवं अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष के एक पद के लिए अमरेंद्र कुमार सहाय उर्फ मुन्ना सहाय, हरीश कुमार जोशी वराधेश्याम गोस्वामी चुनावी मैदान में हैं. उपाध्यक्ष के 1 पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें अजय किशोर नारायण उर्फ अजय अम्बष्टा, धनेश्वर महतो, पीके भट्टाचार्य ,राजदेव यादव ,सुबोध कुमार उर्फ चीकू केसरी शामिल हैं. महासचिव के एक पद 6 उम्मीदवारों में अनिल कुमार, अंजनी कुमार झा, विदेश कुमार दां, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र गोप शामिल हैं. कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए सात प्रत्याशी देव कुमार प्रसाद ,जयदेव कुमार, कृष्ण बिहारी सहाय, मधुसूदन चक्रवर्ती, मेघनाथ रवानी ,मुकुल कुमार उर्फ मुकुल तिवारी, शिव कुमार प्रसाद सिंह चुनावी मैदान में हैं. सहायक कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 4 प्रत्याशी दीपक शाह, दिवाकर प्रसाद श्रीवास्तव, मुकुंद महतो व परमेश्वर प्रसाद बारी चुनाव लड़ेंगे. संयुक्त सचिव प्रशासन के एक पद के लिए 7 प्रत्याशी अमल कुमार महतो ,अमित कुमार सिंह, ब्रजकिशोर कर्ण ,गजेंद्र कुमार ,गोपाल जी पांडे ,साकेत सहाय, शशि चंद्र ठाकुर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के एक पद के लिए 6 प्रत्याशी दिलीप कुमार प्रसाद ,केदारनाथ महतो मनोज कुमार पासवान, नरेंद्र कुमार त्रिवेदी, नीतू रानी, शुभाशीष चटर्जी। वही कार्यकारिणी सदस्य के 9 पद के लिए कुल 51 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. चुनाव पदाधिकारी श्री सिन्हा ने बताया कि 2266 मतदाताओं के नाम अभी मतदाता सूची में हैं, जो मतदान कर सकेंगे. 161 मतदाताओं के नाम बार काउंसिल के आदेश के बाद सूची में जुटने की संभावना है. उन्होंने कहा कि जो भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करेंगे, चुनाव समिति उस पर कठोर कार्रवाई करेगी. बार एसोसिएशन परिसर ,कोर्ट परिसर में किसी भी तरह के बैनर ,पोस्टर होर्डिंग लगाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. वही वोट के लिए पार्टी करना भी प्रतिबंधित है. कोई भी प्रत्याशी किसी भी तरीके से वोटर को प्रभावित नहीं कर सकता. शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही