Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: दुकान में चोरी के सामान सहित  तीन पकड़ाए,  भेजे गए जेल

Katras :  कतरास (Katras) बरोरा थाना क्षेत्र के दरीदा बस्ती निवासी नागेश्वर राय की बंद दुकान में चोरी का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. पुलिस ने 18 मार्च शनिवार को चोरी के सामान सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को धनबाद जेल भेज दिया. जेल भेजे गए आरोपियों में रामप्रवेश सिंह उर्फ मनोहर सिंह, गौतम सिंह एवं टिंकू महतो (सभी बेहरा कुदर निवासी) शामिल हैं. मालूम हो कि 14 मार्च की रात्रि चोरों ने दरीदा बस्ती में नागेश्वर राय की दुकान का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली थी. चोरी के सामान में जेट पंप, इनवर्टर, बैट्री व पांच प्लास्टिक के बोरा में एक क्विंटल चावल, आधा किलो का 30 पैकेट रिफाइन तेल, एक किलो का 9 पैकेट सरसों तेल पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया. छापेमारी दल में बरोरा थाना प्रभारी नीरज कुमार, नितिन अश्विनी, चंद्रशेखर राय व अन्य जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही