Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के लिए तीन दावेदार, मतदान 31 जुलाई को

 
[caption id="attachment_370966" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/बरठ-1-150x150.jpeg"

alt="" width="150" height="150" /> रामाशंकर बराठ[/caption] Dhanbad : बरवाअड्डा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद का चुनाव 31 जुलाई को होगा. अध्यक्ष पद के लिए तीन लोग मैदान में हैं. जिसमें पीताम्बर हजारी, कंचन मंडल और रामाशंकर बराट शामिल हैं. वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उम्मीद थी कि चेंबर की आमसभा में सर्वसम्मति से इस बार अध्यक्ष सहित सभी पदों के पदाधिकारियों का चयन हो जाएगा. लेकिन ऐसा हो न सका. चुनाव पर्यवेक्षक राकेश सिंह ने बताया कि 16 और 17 जुलाई को नामांकन हो चुका है. तीनों उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिल गया है. चुनाव की जिम्मेवारी मुख्य पर्यवेक्षक गोपाल महतो, सहायक पर्यवेक्षक दिलीप विश्वकर्मा और गुड्डू सिंह को दी गई है. इधर, तीनों दावेदार अपने-अपने दावे ठोंक रहे हैं. [caption id="attachment_370950" align="alignleft" width="180"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/mandal-150x150.jpeg"

alt="" width="180" height="180" /> कंचन मंडल[/caption] रामाशंकर बराठ का कहना है कि वे वर्षों से व्यापारियों की सेवा करते आए हैं. चाहे वह किसी पद पर रहे या नहीं रहें. वे सुख-दुख में व्यापारियों के साथ खड़े रहें. उन्होंने कहा कि अगर जीत मिलती है, तो बाजार के व्यवसायियों के उत्थान के लिए कार्य करना पहली प्राथमिकता होगी. वे मार्केट में सीसीटीवी कैमरे, सार्वजनिक शौचालय, गार्ड आदि की व्यवस्था करेंगे. कंचन मंडल ने कहा कि वे वर्षों से संगठन से जुड़े हैं. उन्हें मौका मिल तो व्यापारियों के हितों के लिए काम करेंगे. शौचालय का निर्माण करेंगे. मार्केट की एकदिवसीय बंदी का भी प्रयास करेंगे. पीताम्बर हज़ारी ने कहा कि वे संगठन के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और इस बार अध्यक्ष पद के दावेदार हैं. उनका कहना है कि   व्यवसायियों के सामने कागजी समस्याएं निरंतर आती हैं .अगर उन्हें व्यवसायियों का सहयोग- [caption id="attachment_370958" align="alignleft" width="169"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/pitambar-150x150.jpeg"

alt="" width="169" height="169" /> पीताम्बर हज़ारी[/caption] प्यार मिलता है, तो वे प्रयास करेंगे कि व्यवसायियों को कागजी कार्यों के लिए दुकान छोड़कर बार-बार कार्यालयों  का चक्कर न लगाना पड़े. यह भी पढ़ें : देवरी">https://lagatar.in/giridih-5-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-two-houses-in-deori/">देवरी

में दो घरों का ताला तोड़कर 5 लाख की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही