Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची से तीन अपराधी गिरिफ्तार, हथियार व गोली बरामद

Advertisement
Advertisement

एसएसपी ने किया खुलासा, एनसीपीएल कंपनी से मांग रहे थे रंगदारी

Dhanbad : धनबाद जिला पुलिस ने तोपचांची की रामाकुंडा रेलवे साइडिंग में काम करने वाली एनसीपीएल कंपनी से रंगदारी मांगने के आरोप में 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक पिस्टल, 3 सिक्सर, 1 कट्टा, 22 जिंदा गोली और 4 मोबाइल फोन बरामद किया है. एक पल्स बाइक भी जब्त की है. यह जानकारी एसएसपी संजीव कुमार ने रविवार 24 सितंबर की सुबह अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता में दी. बताया कि पकड़े गए बदमाशों में मोहम्मद अकील हाशमी उर्फ राजा और मोहम्मद इमरान खान शमशेर नगर के रहने वाले हैं, जबकि मिट्ठू सिंह उर्फ अमरिंदर सिंह धनसार का निवासी है. एसएसपी ने बताया कि तीनों बदमाशों ने अपना अपराध स्वीकर किया है. तीनों संगठित गिरोह के लिए काम कर रहे थे. गिरोह के सदस्यों को हथियार भी मुहैया कराते थे. मोहम्मद अकील हाशमी और मोहम्मद इमरान खान का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. एसएसपी ने दावा किया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

छापामारी में शामिल पुलिस टीम को किया जाएगा सम्मानित

एसएसपी ने बताया कि धनबाद जिला ग्रामीण और सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर तीनों बदमाशों को दबोचा गया. टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों व जवानों को इस कामयाबी के लिए सम्मानित किया जाएगा. ज्ञात हो कि हाल के दिनों में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा  लगातार कसता जा रहा है. नए सिटी एसपी अजीत कुमार ने आने के बाद से पुलिस का मनोबल बढ़ा है. एक दिन पहले शनिवार को जीटी रोड पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को कार और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-eight-people-became-unconscious-due-to-lightning/">गोड्डा

: वज्रपात से आठ लोग हुए बेहोश, घटना देख अधेड़ को हुआ ब्रेन हेमरेज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही