Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी मैथन में तीन दिवसीय अखिल घाटी बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

 
Maithon : डीवीसी मैथन परियोजना के वेलफेयर सेंटर में गुरुवार को तीन दिवसीय 41वीं अखिल घाटी बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन डीवीसी के कार्यपालक निदेशक सह मैथन परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे ने किया.खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है. खेल भावना से आप सभी खेलें और हार-जीत जो भी हो, उसे स्वीकार करें. जहां कमियां मिलें, उसमें सुधार करें. इससे पहले डीवीसी की विभिन्न परियोजनाओं से आए खिलाड़ियों ने परियोजना प्रमुख का जोरदार स्वागत किया. वहीं, डीजीएम अनूप पुरकायस्थ ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया. डीवीसी खेल परिषद द्वारा आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट 24 अगस्त तक चलेगा. उद्घाटन के मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यू कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक बीसी कुजूर, प्रबंधक पार्थसारथी मुखर्जी, तापस राय, विनायक कुमार, सेंट्रल स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव उज्जवल बनर्जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/existence-of-indi-alliance-in-jharkhand-is-in-danger-babulal/">झारखंड

में इंडी गठबंधन का वजूद खतरे में : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही