Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तीन दिवसीय काला हीरा कार्यक्रम का 21 जुलाई से आयोजन

Dhanbad: सीसीडब्ल्यू हॉल में 7 मई को कोयलांचल भारत कोकिंग कोल नृत्य, संगीत व नाट्य संघ ने बैठक की. अध्यक्षता कोयलांचल नाट्य संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने की.मुख्य अतिथि एआईटीसी के महासचिव सतीश कुंदन तथा कला निकेतन के निदेशक वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा का स्वागत किया गया. महासचिव ने कहा कि पूरे देश में रंगमंच को समृद्ध करने को लेकर नाट्य का मंचन करवाया जा रहा है. इस बार कोयला नगरी में नाट्य, नृत्य तथा संगीत का आयोजन किया जा रहा है. काला हीरा 2023 कार्यक्रम में व्यवस्था और रख रखाव तथा कलाकारों के रहने और खाने पीने की व्यवस्था को लेकर बैठक की गई है. काला हीरा के निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 21 से 23 जुलाई तक काला हीरा 2023 का आयोजन किया जाना है. कोयला नगर में अखिल भारतीय बहुभाषीय लघु नाट्य नृत्य व संगीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा. 6 वर्षो से काला हीरा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 12 राज्य के कलाकार भाग लेंगे.मौके पर मिताली मुखर्जी,, हेमंत मंडल, कोमल गुप्ता, दीक्षा शर्मा, शिवानी पंडित, उत्तम कुमार, नरेश विश्वकर्मा, आकाश सहाय, रवीश आनंद, शशिचंद्र, संतोष रजक आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630337&action=edit">यह

भी पढ़ें:धनबाद : मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही