Maithon : एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के नीमडंगाल स्थित मां श्मशान काली मंदिर में तीन दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ का शुभारंभ 5 अप्रैल को कलशयात्रा के साथ हुआ. कलशयात्रा में शामिल 151 कुआंरी कन्याएं व महिलाएं माथे पर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ खुदिया नदी तट पर पहुंची. आचार्य गजेन्द्र व आचार्य पंचानन ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कर कलश में जल भरवाया. इसके बाद महिलाएं व कन्याएं जयकारा लगाते हुए कलश लेकर मां श्मशान काली मंदिर प. पुरोहितों ने पूजन-अनुष्ठान कर सभी कलश को यज्ञशाला में स्थापित कराया. यजमान नेपाल भगत की देखरेख में अनुष्ठान हो रहे हैं. 7 अप्रैल को हवन व महाभंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rural-roads-connecting-govindpur-to-tundi-dilapidated-difficulty-in-commuting/">धनबाद
: गोविंदपुर से टुंडी को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कें जर्जर, आने-जाने में परेशानी [wpse_comments_template]
धनबाद : कलशयात्रा के साथ तीन दिवसीय चंडी महायज्ञ का शुभारंभ

Leave a Comment