धनबाद: दुर्गा मंदिर बहादुरपुर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा पूजनोत्सव शुरू
Govindpur : भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सार्वजनिक दुर्गा मंदिर बहादुरपुर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा पूजनोत्सव शनिवार को विधि - विधान के साथ शुरू हुआ, दुर्गा मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जो बहादुरपुर, नीचे टोला, ऊपर टोला आदि होते हुए पुराना तालाब पहुंची. यहां 108 कलश में जल भरने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं यज्ञ स्थल पहुंची. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया. यज्ञ के पहले दिन दीप प्रज्ज्वलन, पूजन, चंडी पाठ आदि अनुष्ठान हुए. मंदिर जीर्णोद्धार के बाद प्राण प्रतिष्ठा पूजनोत्सव के दूसरे दिन रविवार को पूजन एवं चंडी पाठ के साथ ही संध्या में देवी जागरण का संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. पूजनोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को पूजन, चंडी पाठ, हवन, प्रसाद वितरण, विसर्जन एवं भंडारा होगा. मुख्य यजमान मनभरण सिंह चौधरी हैं. शोभा यात्रा की अगुवाई सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, कुमार महतो, संतलाल प्रमाणिक ने की. यज्ञ की सफलता में वरुण चौधरी, मदन सिंह चौधरी, नवल किशोर सिंह चौधरी, सच्चिदानंद चौधरी, विकास चौधरी, दशरथ चौधरी, संतराम चौधरी, दिलीप चौधरी, श्याम चौधरी, अशोक चौधरी, खगेंद्र चौधरी, सुरेश रजवाड़ा, विमल चौधरी, देवेंद्र चौधरी, समरेश चौधरी आदि सक्रिय हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment