Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : संत जेवियर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण संपन्न

Advertisement
Advertisement
तीन दनों तक छात्रों को करवाये गये इनडोर व आउटडोर एक्टिविटी
Jorapokhar : संत जेवियर पब्लिक स्कूल शालीमार फुसबंगला में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण रविवार 24 सितंबर को संपन्न हुआ. पहले दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को ट्रैकिंग पर ले जाया गया. जहां नेचर कनेक्शन और विभिन्न तरह के गेम एडवेंचर करवाये गये. दूसरे दिन शनिवार को छात्र छात्राओं को योग और मार्च पास्ट परेड के अलावा नाटक का प्रशिक्षण दिया गया. अंतिम दिन कार्यक्रम के समापन की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाध्यापक पुनीत शाह ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में जोड़ापोखर थाना के सब इंस्पेक्टर राजू हेंब्रम शामिल हुए. विशिष्ट अतिथि के रूप में बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के सचिव पप्पू पंडित मौजूद रहे. मुख्य अतिथि राजू हेंब्रम ने कहा कि स्काउट गतिविधि से छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीयता का भाव उत्पन्न होता है. साथ ही आत्म स्वालंबी बनने की प्रेरणा मिलती है. सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-condolence-meeting-organized-on-the-death-of-journalist/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पत्रकार के निधन पर शोक सभा का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही