Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चिरकुंडा में कलशयात्रा के साथ तीन दिवसीय शनि जन्मोत्सव प्रारंभ

Maithan :  चिरकुंडा नगर क्षेत्र के सोनारडंगाल स्थित श्री श्री संकटमोचन शनिदेव मंदिर का 14 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर 18 मई गुरुवार को तीन दिवसीय शनि जन्मोत्सव की शुरुआत भव्य कलशयात्रा से हुई. कलशयात्रा चिरकुंडा शहीद चौक होते हुए बराकर नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया. यात्रा के वापस लौटने पर कलश को विधिवत पूजा अर्चना के साथ मंदिर में स्थापित किया गया. कलशयात्रा सह शोभायात्रा में सबसे आगे सजे हुए वाहन पर विराजमान शनिदेव चल रहे थे. उनके पीछे 251 महिलाएं सिर पर कलश लिये चल रही थी. यात्रा में शामिल भारी संख्या में श्रद्धालु शनि देव महराज का जयघोष करते चल रहे थे. पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था. गायत्री परिवार की ओर से भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया. मंदिर परिसर में मानव सेवा परिवार ने भक्तों के बीच शर्बत बांटा. शाम को दीप यज्ञ का आयोजन किया गया. दूसरे दिन शुक्रवार को शनिदेव जी का कपड़ाभिषेक, तेलाभिषेक, हवन और रात में भगवती जागरण होगा. शोभायात्रा में पंडित श्यामलाल शर्मा आचार्य, पंडित कृष्णानंद पांडेय, शारदा प्रसाद गुप्ता, पवन पुजारी, पूर्व नगर अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, पूर्व अध्यक्ष मुरली तुरी, वरुण दे, सुशील कुमार चंद्रवंशी, गोपाल सिंह, मुखिया रंजीत पासवान, संजय शर्मा, दशरथ साव, इंद्रदेव प्रसाद, शशि कुमार, मानव सेवा परिवार से मंजू अग्रवाल, मटरु अग्रवाल, विमला तिवारी, संतोष मिश्रा, तरुण, विजय, आर्यन, अरविंद वर्मा, मनोज मालकर, मुक्तिनाथ श्रीवास्तव, शंभु साव, मुकेश साव, सांतनु तुरी, दुर्गा गुप्ता, धनंजय कुमार, भोला सिंह, अभिमन्यु कुमार, प्रियांशु सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही