Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू की गलती का खामियाजा भुगतेंगे तीन डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी

Advertisement
Advertisement
बीबीएमकेयू को अब तक हैंडओवर नहीं किया गया कॉलेज भवन, इन तीन डिग्री कॉलेजों में 1200 विद्यार्थियों ने कराया है नामांकन
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के अंतर्गत नवनिर्मित तीन डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की लेटलतीफी का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. पहले ही लेट हो चुके सेशन को एक्स्ट्रा क्लासेज के ज़रिए दुरुस्त करना तो दूर इन कॉलेजों में अभी पढ़ाई शुरू होने पर भी ग्रहण लगा हुआ है. देर से जागे विश्वविद्यालय प्रशासन ने गोमिया, जामाडोबा और टुंडी में बने इन कॉलेज के भवनों को हैंडओवर-टेकओवर लेने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. लेकिन अब तक बात नहीं बनी है.

तीनों कॉलेजों की हैंडओवर की प्रक्रिया फंसी

विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीसीएल) से पत्राचार कर रहा है. लेकिन अब तक हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. सूत्रों की माने तो जामाडोबा में बन रहे आरएसपी-2 डिग्री कॉलेज में अभी निर्माण कार्य चल रहा है. जिसकी वजह से काम पूरा होने का इंतज़ार किया जा रहा है. निर्माण पूरा होने के बाद ही प्रक्रिया पूरी होने की बात कही जा रही है.

तीनों कॉलेजों में 1200 से अधिक विद्यार्थी ने लिया नामांकन

डिग्री कॉलेज गोमिया में 550 विद्यार्थियों के आवेदन को अप्रूवल मिल चुका है. जबकि लगभग 500 विद्यार्थियों ने नामांकन पूरा करा लिया है. वहीं आरएसपी- जामाडोबा में लगभग 600 और टुंडी कॉलेज में 100 विद्यार्थियों का नामांकन पूरा हो चुका है. यदि हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया अटकी तो इन विद्यार्थियों को परेशानी होनी तय है.

विश्वविद्यालय प्रशासन तैयार कर रहा ऑप्शन बी

विश्वविद्यालय सूत्रों की माने तो हैंडओवर-टेकओवर प्रक्रिया अटकने की स्थिति में विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑप्शन बी तैयार करना शुरू कर दिया है. इस स्थिति में इन कॉलेज में नामांकित विद्यार्थियों को निकटतम कॉलेजों में एडजस्ट करने की तैयारी है. वहीं बता दें कि अन्य कॉलेजों में सेमेस्टर वन की कक्षाएं शुरू हो गई हैं. जबकि इन तीन डिग्री कॉलेजों में अभी केवल प्राचार्य और एक सहायक की नियुक्ति हुई है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-after-demand-for-rakhis-waterproof-envelopes-stock-runs-out-in-post-offices/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : राखी के वाटरप्रूफ लिफाफे की डिमांड के बाद डाकघरों में स्टॉक खत्म [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही