Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुटकी के गोपालीचक में बम-गोलीबारी मामले में तीन एफआईआर दर्ज

Advertisement
Advertisement

एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे, कहा- नहीं चलेगी गुंडागर्दी

Putki : पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक में वर्चस्व को लेकर सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच शनिवार को हुए बम-गोलीबारी के मामले में रविवार को तीन एफआईआर दर्ज की गई है. घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी एचपी जनार्दन, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एसडीओ उदय रजक, सीओ विकास आनंद, डीएसपी (विधि-व्यवस्था) दीपक कुमार व प्रशिक्षु डीएसपी अर्चना स्वाति खलको घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. एसएसपी ने बीसीसीएल व सीआईएसएफ के अधिकारियों से बातचीत की. कहा कि इलाके में किसी की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हमलावरों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी. जिसके खिलाफ अबतक दो एफआईआर हो चुकी हैं, वैसे लोगों पर सीसीए लगाया जाएगा. उनका नाम पुलिस की गुंडापंजी में दर्ज होगा. एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात सीआईसएफ जवानों को फटकार भी लगाई. वारदात में घायल सोनू यादव को पुलिस गिरफ्तार बता रही है. पुलिस अभिरक्षा में ही उसका इलाज चल रहा है.

दारोगा की शिकायत पर 36 नामजद समेत 60 पर केस

पुटकी थाना के दारोगा बाबूधन सोरेन की शिकायत पर सिंह मेंशन के 36 नामजद समेत 60 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों में प्रमोद सिंह, नागेद्र उपाध्याय, बिट्टू उपाध्याय, जीतू उपाध्याय, डीपी सिंह, विराट सिंह, मनता सिंह, सोनू यादव, सुरेंद्र सिंह, गोलू रवानी, रंजीत रवानी, नवीन पंडित, नीतीश यादव, प्रेम यादव, मुकेश पासवान, नीतीश रवानी, दीपक पासवान, विजय पासवान, करण पासवान, सचिन यादव, कपिल पासवान, चंदन यादव, अक्षय यादव, डब्ल्यू यादव, बबलू यादव, मनीष यादव, छोटू यादव, छोटू यादव (2), शंभू यादव, राम प्रवेश, विशाल वर्मा, शिवम, शिव चौहान, वीरेंद्र यादव व संतोष पासवान आदि शामि हैं.

प्रमोद की शिकायत पर 11 मेंशन समर्थकों पर एफआईआर

दूसरी एफआईआर प्रमोद सिंह की शिकायत पर 11 नामजद मेंशन समर्थक समेत अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों में मुकेश पासवान समेत गोलू रवानी, रंजीत रवानी, सुरेंद्र सिंह, नवीन पंडित, नीतीश यादव, मुकेश पासवान, नीतीश रवानी, दीपस पासवान, विजय पासवान, करण पासवान आदि शामिल हैं. शिकायत में प्रमोद सिंह ने अपनी हत्या की आशंका भी जाहिर की है.

रघुकुल के 7 समर्थकों पर हरिजन एक्ट का केस

सिंह मेंशन समर्थक मुकेश पासवान की शिकायत पर रघुकुल समर्थक प्रमोद सिंह समेत 7 नामजद व अन्य पर हरिजन एक्ट और हमला करने का मामला दर्ज किया गया है. मुकेश ने एक हजार रुपया रंगदारी मांगने, 1340 रुपया छीन लेने का भी आरोप लगाया है. आरोपियों में प्रमोद सिंह, नागेंद्र उपाध्याय, बिटू उपाध्याय, सिटू उपाध्याय, बीडी सिंह, विराट सिंह, मंटू सिंह व अन्य शामिल हैं. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-laid-the-foundation-stone-of-100-bed-critical-care-hospital-in-mohlichuan-giridih/">प्रधानमंत्री

ने गिरिडीह के मोहलीचुआं में 100 बेड के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का किया शिलान्यास 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही