Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : धूप छांव व बारिश के साथ दिखे मौसम के तीन रूप

Advertisement
Advertisement

24 सितंबर तक के लिए यलो अलर्ट, 25 से शुरू होगी मानसून की वापसी

Dhanbad : धनबाद जिले में विगत पांच दिनों में 57.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. इस वजह से 36 प्रतिशत बारिश की कमी का आंकड़ा सुधर कर अब 31 प्रतिशत पर आ गया है. वर्तमान मानसून में एक जून से 18 सितंबर तक धनबाद जिले में 633.5 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई थी, जबकि 22 सितंबर की दोपहर एक तक 691 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है. झारखंड में मानसून अंतिम चरण में है. ऐसे में इसका कोई खास असर खेती पर नहीं पड़ रहा है.

  भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने 24 सितंबर तक के लिए राज्य के कुछ हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इसमें 23 सितंबर को राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित जिलों देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी है. 24 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना भी जताई गई है. 28 सितंबर तक राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के व मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जताई है.

बारिश से गिरा तापमान

विगत चार दिनों में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. 18 सितंबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था, जबकि 22 सितंबर को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव संभावित है.

 राज्य पर दिखेगा दो सिनोप्टिक फीचर का असर

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड और आसपास के क्षेत्र में बना लो प्रेशर कमजोर हो गया है. लेकिन एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन 7.6 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. साथ ही मानसून ट्रफ भी पश्चिमी झारखंड से गुजर रहा है. इन दोनों सिनॉप्टिक फीचर का असर झारखंड पर अगले दो दिनों में दिखेगा.

  बादलों से हुई दिन की शुरुआत

22 सितंबर को धनबाद जिले में एक साथ मौसम का सब रूप देखने को मिला. दिन की शुरुआत बादलों से हुई, दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप भी खिली. दोपहर बाद बारिश ने फिर मौसम को सुहाना बना दिया. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मानसून वापसी की अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं. 25 सितंबर से देश से मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी. वापसी की शुरुआत पश्चिमी राजस्थान से होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही