Search

 
 
 

धनबाद:  बस्ताकोला में अवैध कोयला लदे तीन हाइवा व पे लोडर मशीन जब्त

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) झरिया थाना क्षेत्र के बास्ताकोला न्यू पेज आउटसोर्सिंग के समीप पुलिस के गश्ती दल ने शुक्रवार 5 अगस्त की देर रात तीन अवैध कोयला लदे हाइवा वाहन और एक पेलोडर मशीन को जब्त किया. पेलोडर चालक को भी गिरफ्तार किया गया. तीनों जब्त वाहनों में करीब 45 टन से अधिक कोयला लदा बताया जा रहा है. झरिया पुलिस जांच में जुटी है. कोलियरी के बेरियार तोड़ कर निकलने के दौरान पुलिस ने हाइवा और पेलोडर को जब्त किया. अवैध कोयला लदे तीनों वाहनों (संख्या JH10BB-2143 ,  JH10ÀV- 4562 और JH09ÀK 3424)  को बस्ताकोला टीओपी में रखा गया है, जबकि पेलोडर मशीन को झरिया पुलिस थाने ले आई है. इधर अंधेरे का फायदा उठाकर हाइवा चालक और धंधेबाज भागने में सफल रहे. झरिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. बताया जा रहा है कि आउट सोर्सिंग प्रबंधन और अवैध कोयला कारोबारी की मिली भगत से करोबार हो रहा था. झरिया पुलिस अवैध कोयला लदे वाहन मालिकों पर केस करने की तैयारी में जुटी है. पुलिस की इस कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मचा हुआ है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-mining-in-pandidih-number-6-bs-mining-point-collapsed-three-injured/">धनबाद:

पांडेडीह 6 नंबर के बीएस माइनिंग प्वाइंट में अवैध खनन से चाल धंसी, तीन घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही