Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुटकी से नाबालिग के अपहरण मामले में समाजवादी पार्टी का नेता सहित तीन गए जेल, दो की खोज जारी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : पुटकी थाना क्षेत्र के मछलीपट्टी स्टाफ कालोनी से 9 वर्षीय आमिर अंसारी के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एक स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त किया गया है. ग्रामीण एसपी रिशमा रमेशन ने रविवार, 29 मई को मीडिया को यह जानकारी दी. 24 मई को आमिर अंसारी का अपहरण किया गया था. लेकिन, पुलिस के दबाव में 27 मई को बच्चे को उसके घर के पास  छोड़ दिया गया था .

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया 

ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुटकी मोड़ पर बच्चे को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया और अपहरण कर ले जाया गया था. पुटकी के मछलीपट्टी स्टाफ कालोनी निवासी महिला मुशरत परवीन ने वहीं के दानिश, उसकी मां हुशना बानो और सपा के जिला अध्यक्ष मनसफ अंसारी पर बच्चे के अपह्रण का आरोप लगाया था. 23 मई को मोबाइल पर मैसेज आया था कि बच्चे का अपहरण कर लिया जाएगा. बच्चा 24 मई की शाम को सामान लाने पुटकी गया था, जहां से अपहरण कर लिया गया. खोजबीन के बाद भी बच्चा नहीं मिला.

मैसेज दर मैसेज, इसलिए पकड़े गए 

फिर मैसेज आया कि बच्चा का अपहरण कर लिया गया है. फिर मैसेज आया कि दानिश की अम्मी 40 हजार रुपया दी है, तुम 80 हजार दो, तो बच्चा को छोड़ देंगे. यह मैसेज भी भेजा कि अगर पुलिस को बताया तो बच्चा कभी नहीं मिलेगा. बच्चा को 27  मई की शाम को घर के पास छोड़ दिया गया. जिसके बाद दानिश और इसकी मां ने थाने में सरेंडर कर दिया. वहीं सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दो और लोगों का नाम है, जिसे गिरफ्तार किया जाएगा. यह भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/dhanbad-now-the-riot-over-the-chair-of-zip-president-and-vice-president/">अब

जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर दंगल [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही