Search

 
 
 

धनबाद: गलफरबाड़ी मोड़ पर दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

 

दो युवकों की कर दी पिटाई, लोगों ने किया बीच बचाव

Maithon : गलफरबाड़ी मोड़ में 20 अगस्त रविवार की शाम दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. एक को पैर में गंभीर चोट लगी है. लोगों ने उसे स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, ‌जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि एग्यारकुंड मोयरा बस्ती निवासी जयंतो मोदक बाइक से घर की ओर जा रहा था. तभी मुगमा से गलफरबाड़ी मोड़ की ओर जा रही एक बाइक से टक्कर हो गयी. जयंतो के पैर के निचले हिस्से में गंभीर चोट लग गयी. दूसरी बाइक पर सवार सौरव कुमार यादव और दहीबाड़ी निवासी गौरव कुमार यादव भी घायल हो गए.   सूचना मिलते ही मोयरा बस्ती के दर्जनों लोगों ने आकर दोनों युवकों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर दोनों युवकों को उनलोगों के चंगुल से छुड़ाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही