Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  अंगारपथरा में आवास से सरेशाम तीन लाख की चोरी

Katras :  कतरास (Katras) अंगारपथरा ओ पी अंतर्गत नितेश कुमार उर्फ बुचुन सिंह के आवास से गुरुवार की संध्या तीन लाख की संपत्तिति की चोरी हो गई. गृह स्वामी अपने आवास में ताला लगाकर दूध लाने गए थे. गृह स्वामी के अनुसार जब वह दूध लेकर वापस लौटे तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर के पास मोटरसाइकिल लेकर खड़ा है, जबकि दूसरा आदमी उनके घर से एलईडी टीवी एवं पोटली लेकर निकल रहा है. उन्होंने चोर चोर हल्ला किया तो दोनों भाग निकले. घर पहुंचने पर दरवाजे का का ताला टूटा था. घर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा था. अंदर अलमारी का लॉक टूटा मिला एवं डेढ़ लाख नगदी एवं दो सोने का सिक्का, मां के बक्से से नगद 22000 एवं सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, कंगन, सोने का मंगलसूत्र, एक मोबाइल, एलईडी आदि गायब मिले. चोर की करतूत सी सी टी वी में कैद हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन में लगी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही