Search

 
 
 

धनबाद : पिकअप वैन के धक्के से स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल

 
Dhanbad : धनबाद शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र के पीके राय कॉलेज के समीप सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आकर स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया गया कि कॉलेज से थोड़ा पहले वीर कुंवर सिंह मोड़ के समीप बोलोरो पिकअप वाहन संख्या जेएच 15 एडी-7481 ने स्कूटी संख्या जेएच 10 बीजेड- 4692 में जोरदार टक्कर मार दी. स्कूटी पर एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा सवार थे. तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया. सरायढेला पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-three-trucks-loaded-with-illegal-coal-seized-in-jamua-two-arrested/">गिरिडीह

: जमुआ में अवैध कोयला लदे तीन ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही