Search

 
 
 

धनबाद: टोटो की बैटरी चोरी में तीन लोग पकड़े गए, पुलिस ने भेजा जेल

 

नया बाजार कबाडी पट्टी की एक दुकान से बरामद बैटरी भी बरामद

Katras :  सिजुआ स्थित बाघमारा पुलिस अनुमंडल कार्यालय में शनिवार 26  अगस्त को प्रेस वार्ता में डीएसपी निशा मुर्मू ने बताया कि तेतुलमारी के शंभूनाथ वर्मा के आवास के समीप खड़ी उनकी टोटो गाड़ी से 24 अगस्त की रात चार बैटरी चोरी हो गई थी. इस मामले में दो लोगों समेत बैटरी खरीदने वाले दुकानदार को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. डीएसपी ने बताया कि चोरी की बैटरी को बैंक मोड़ थाना के नया बाजार कबाडी पट्टी स्थित मो सफीक की दुकान से बरामद कर लिया गया है. चोरी की में संलिप्त तेतुलमारी थाना क्षेत्र के चंदौर पहाड़ी निवासी कुन्दन कुमार ठाकुर व शमसाद आलम उर्फ गुड्डू खान व शफीक खान को जेल भेजा गया है. तेतुलमारी थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव, सअनि श्रवण राम एवं हवलदार बाबूलाल मराण्डी, आरक्षक ब्रह्मदेव यादव एवं मिथुनजय खलखो की टीम ने चोरी का खुलासा किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही