Search

धनबाद: कोयला चोरी के आरोप में पूर्व मुखिया समेत तीन भेजे गए जेल

Katras :  कतरास (Katras) बाघमारा थाना की पुलिस ने सोमवार 13 फरवरी को कोयला चोरी के आरोप में हरिना पंचायत के पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को जेल भेज दिया. जानकारी देते हुए बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव ने बताया कि विगत रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर डुमरा बस्ती में सोनू कुमार उर्फ़ जितेंद्र के आवास में गश्ती दल की पुलिस ने छापेमारी की, जहां से बिना नंबर प्लेट के एक पिक अप वैन पर लदा करीब 4 टन कोयला जब्त किया गया. पुलिस ने हरिना पंचायत के पूर्व मुखिया तेजू महतो, अबोध रवानी तथा सोनू कुमार को हिरासत में ले लिया. उन्हें दूसरे दिन धनबाद जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि इस चोरी में कुछ और लोग लिप्त हैं, जो चकमा देकर भाग निकले. उन्हें भी नामजद किया गया है. प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी के अलावा  सअनि शरद कुमार एवं रविंद्र कुमार भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp